June 20, 2026

एस.ओ.एस.बाल ग्राम बेगूसराय में सरस्वती की पूजा बच्चों ने मनायी

Read Time:1 Minute, 27 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर एस.ओ.एस.बालग्राम बेगूसराय में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बालग्राम के सभी बच्चों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा में सहभागिता की।पूजा कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माँ सरस्वती से अपनी शिक्षा में उन्नति, ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। पूजा उपरांत विधिवत प्रसाद का वितरण किया गया। जिसके बाद सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी प्रसाद का सेवन किया।इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं शिक्षा के महत्व को समझने की भावना और अधिक सशक्त हुई। SOS बालग्राम बेगूसराय द्वारा इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों को निरंतर बढ़ावा दिया जाता है।

Previous post कुरसेला प्रखंड में प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
Next post मनिहारी में श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुई सरस्वती पूजा, प्रशासन रहा मुस्तैद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial