पूर्वजों की याद में बच्चों ने जलाएं मोमबत्ती
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड सहित सभी मुस्लिम गांव में अल्लाह की इबादत की रात मुस्लिम समुदाय के लोग पूर्वजों को याद कर उनके नाम पर मोमबत्ती व चिराग जला कर फातिहा पढ़ने का पर्व शब-ए-बारात की रात पूरे प्रखंड में उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर मस्जिदें इबादतगारो से गुलजार रही, पूरी रात अकिदतमंद लोग मस्जिद व घरों में अल्लाह के इबादत में मशगूल रहे। इस पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम घरों में उत्साह बना रहा। जहां बच्चें पूरे उमंग से लबरेज रहे। वही महिलाएं घरों की साफ-सफाई करने के बाद पकवान बनाने में व्यस्त रही। दूसरी तरफ युवा वर्ग द्वारा मस्जिद व कब्रिस्तानों की साफ सफाई के साथ उन्हें दुधिया व रंगीन लाईटों से सजाया था। शाम होते ही बने पकवानों की नियाज व फातिहा की गयी। उसके बाद कब्रिस्तान जा पूर्वजों के कब्र पर फातिहा पढ़े गये और उनके लिए दुआयें मांगी गयी। इसके बाद रात को इबादतगारो से मस्जिद गुलजार हो गयी। इस दौरान मझला टोला ढेरुआ जमा मस्जिद के इमाम मो आफताब ने बताया कि शब ए बारात की पूरी रात इबादत करना चाहिए। ये रात भी सब ए कद्र के रूप में जाना जाता है। इससे इबादत के बदले अल्लाह अपने बंदो को पूरा पूरा शबाब इनायत फरमाता है। शब ए बारात के दिन अल्लाह के घर में जमीं के सारे रूह के एक साल का लेखा जोखा होता है। इस रात जागकर कुरान की तिलावट से लेकर विशेष इबादत की जानी चाहिए। वहीं, इस रात में अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। बेशक अल्लाह माफ कर देता है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
