August 24, 2026

नागरिक संघर्ष समिति ने फेरी सेवा बहाल कराने की मांगपत्र एसडीएम को सौंपा

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नागरिक संघर्ष समिति ने मनिहारी साहिबगंज यात्रा को लेकर फेरी सेवा बहाल कराने की मांग की। समिति ने मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को एक ज्ञापन भी सौंपा। मालूम हो कि फेरी सेवा को लेकर तीन बार नीविदा की तीथि निकाली गई परन्तु किसी संवेदक ने रुचि नही दिखाई। ऐसे में कटिहार मनिहारी से साहिबगंज यात्रा को लेकर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करना पड़ता है। ऐसे में समिति का कहना है कि प्रशासन किसी सुरक्षित विकल्प की व्यवस्था कर प्रशासनिक स्तर पर फेरी सेवा बहाल कर यात्रा को सुलभ करे।इस अवसर पर समिति के अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव,करण मानस सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post तीन कांडों में जप्त देशी व विदेशी शराब को नष्ट किया गया
Next post दबंग भैंस वालों ने जबरन सैकड़ों एकड़ फसल को चराया, लाखों का नुक्सान बताया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial