August 25, 2026

दबंग भैंस वालों ने जबरन सैकड़ों एकड़ फसल को चराया, लाखों का नुक्सान बताया

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी(रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बौलिया पंचायत के दियारा क्षेत्रों में रैयतों और बंटाईदारों द्वारा सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगे मक्के,परवल व ढैंचा के फसल को दबंगों के इशारे पर भैंस वालों द्वारा भैंस और गायों से चराने का मामला प्रकाश में आया है।मना करने पर हथियार का भय दिखाकर लाठी डंडे से मारपीट भी किया।इस घटना को लेकर रैयत अब्दुल लतीफ , अब्दुल जब्बार,मो शकीर,हसन,मंजुर आलम, सिंहेश्वर महतो,भोला महतो,मो हरमुज,मो सत्तार,इशरायल,मो नजीरुद्दीन, जलालुद्दीन ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में गांधी यादव व उनके सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है।कहा की इस घटना से करीब पांच लाख रुपए की फसल बर्बाद हुई है। मालूम हो कि बिते छः महीने पहले ही दियरा के अधिकांश अपराधी या तो जेल के सलाखों के पिछे धकेल दिए गए या आपसी गैंगवॉर में समाप्त हो गये जिसके कारण दियरा कुछ दिनों से शांत था। परन्तु इस प्रकार की घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन को फिर से अपनी दबीश बनानी पड़ेगी जिससे पूर्व जैसी घटनाओं की पूणरावृती को रोका जा सके।

Previous post नागरिक संघर्ष समिति ने फेरी सेवा बहाल कराने की मांगपत्र एसडीएम को सौंपा
Next post भारत स्काउट गाइड ने स्कार्फ दिवस का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial