गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम।
सूरज कुमार सिंह (बरारी)
रविवार गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा काढ़ागोला गंगा घाट पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि गंगा समग्र के कार्यकर्ता गंगा एवं उनकी सहायक नदियों में कार्य करती है।गंगा नदी जो कि सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।सनातन धर्म का कोई भी कार्य बिना गंगा जल के सम्पन्न नहीं होती है।मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक हर धार्मिक अनुष्ठान में गंगा जल का विशेष महत्व है,बिना गंगा जल का कोइ भी अनुष्ठान संपन्न नहीं हो सकता है।लेकिन आज हम गंगा जैसी पवित्र नदी मैली हो रही है इसमें हम मनुष्यों का ही देन है, जिसके कारण आज गङ्गा मैया मैली हो गई है।हम सभी मनुष्यों का कर्तव्य है इसको स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का।हमें किसी भी प्रकार का कुड़ा कचड़ा नदी में प्रवाहित नहीं करना चाहिए।जिससे नदियों का जल अविरल एवं निर्मल बनी रहे।बाबा ने बताया कि काढ़ागोला गंगा घाट एक ऐतिहासिक स्थल है यहाँ प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान पूजा करने आते हैं लेकिन यहाँ श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का सुविधा उपलब्ध नहीं करवाया गया है।गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक रविवार स्वच्छता अभियान चलती है साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम एवं शौचालय की व्यवस्था की है।गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से डूबने का खतरा बढ़ रहा है, पिछले दिनों नदी में डूबने से बहुत बड़ा हादसा हो गया।इसके लिए लगातार गंगा समग्र प्रशासन से बेरीकेटिंग की व्यवस्था के लिए मांग करती रही है।गंगा समग्र के प्रखंड संयोजक मनोज साह ने कहा कि काढ़ागोला गंगा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु स्नान पूजा पाठ के लिए आते हैं जल स्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को डूबने का खतरा बना रहता है इसलिए यहां प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था करना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न घटित हो । इस कार्यक्रम में गंगा समग्र जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा, प्रखंड संयोजक मनोज साह, मनोज गुप्ता,मुन्ना चौधरी,जीवछ गुप्ता, रूदल मंडल, राजीव साह,टुल्लू राय, एतवारी मंडल, बिपिन भगत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
