October 28, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य — थानाध्यक्ष ।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाये जाने व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बारसोई थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की वैठक आयोजन किया गया। इस दौरान मुहर्रम कमिटी के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों से साथ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न होगा और प्रशासन को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने लोगों से परस्पर सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से आपसी मेल व सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। आगे कहा कि जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है और अनुज्ञप्ति धारी जुलूस का तय मार्ग का अनुशरण करना होगा । जूलुस के निर्धारित मार्ग पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।आमजन से अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संवेदनशील सूचना प्रशासन से साझा करने की अपील की गई। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मामून रशीद, माले नेत्री सीमा यादव,राजद नेता दिलीप राय, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, मुखिया राजू दत्ता, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, तिलक साह, मोहम्मद फैजान, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हैं।

Previous post स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के साथ हुईं बैठक ।
Next post गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial