August 24, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लगातार तीसरे दिन भी मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना ज़ारी

Read Time:2 Minute, 38 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को भी लगातार तीसरे दिन पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया गया। जिसका नेतृत्व अंचल मंत्री मोहम्मद मूसा द्वारा किया जा रहा था।इसी बीच दोपहर बाद डीसीएलआर कटिहार अनुराधा कुमारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरनाथियों की समस्याओं से अवगत हुई। धरनार्थियों को अस्वस्थ किया कि सभी मांगों को लेकर जांच टीम गठित कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच टीम में अंचलाधिकारी, कर्मचारी,अमीन एवं धरनार्थियों में से चार लोग सम्मिलित होंगे। समस्याओं के समाधान में समय लगेगा।इसके लिए धैर्य रखना होगा। किंतु डीसीएलआर के आश्वासन को धरनार्थियों ने नजर अंदाज करते हुए धरना अनिश्चितकालीन जारी रखने का आह्वान किया। इसके बाद लाल सलाम की गुंज से प्रखंड मुख्यालय गुंजायमान होता रहा।पांच मांगों में प्रथम लालकार्ड धारियों के जमाबंदी पंजी पर रकवा अंकित करते हुए लगान रसीद मुहैया कराई जाए। परवाना के आधार पर बासगीत और दखल कब्जा का अधिकार दिया जाए। भूमिहीन परिवार को बासगीत पर्चा मुहैया कराया जाए। समय-समय पर परवाना धारी परिवार के ऊपर होने वाले सरकारी व गैर सरकारी अत्याचार को रोका जाए। समस्याओं से संबंधित सूचनाओं को सही ढंग से आम जान को जागरूकता के रूप में दिया जाए, जिससे की भूमि सर्वे में हर प्रकार की घूसखोरी और कागजी बाधाओं से पर्चा धारी आमजन को बचाया जा सके। दर्जनों धरनार्थियों को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर दर्जनों लाल कार्डधारी, भूमिहीन लोग उपस्थित थे।

Previous post चेहल्लुम पर धूमधाम से आयोजित हुई लाठी प्रतियोगिता, ग्रामीणों ने दिखाई अद्भुत कला
Next post वाहन चेकिंग के दौरान 9.750 लिटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाईक जप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial