October 31, 2026

वाहन चेकिंग के दौरान 9.750 लिटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाईक जप्त।

Read Time:1 Minute, 10 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना पुलिस ने 9.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है साथ में बाइक भी जप्त की गई है बता दें कि गुरुवार को मध् निषेध चेक पोस्ट महानंदा पुल के समीप स्थानीय पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच बंगाल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल चालक को तलाशी के लिए रोका गया। मोटरसाइकिल रोकने के बाद वही बैग की तलाशी ली गई जिसमें से बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई । शराब बरामद के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया युवक की पहचान विजय कुमार उम्र 28 वर्ष पिता शिवनारायण साह साकिन झरना टोला केहुनीया थाना प्राणपुर जिला कटिहार के रूप में हुई हैं

Previous post पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लगातार तीसरे दिन भी मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना ज़ारी
Next post कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से किया गया रामचन्द्रपुर गांव में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial