August 25, 2026

चेहल्लुम पर धूमधाम से आयोजित हुई लाठी प्रतियोगिता, ग्रामीणों ने दिखाई अद्भुत कला

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के महुअर में गुरुवार को चेहल्लुम के अवसर पर लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप सदस्य फुलमनी हेंब्रम ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता समाजसेवी प्रदीप मंडल ने की। इस प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने लाठी चलाने के कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में अध्यक्ष और कमेटी के सदस्यों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष परवेज आलम, समिति सदस्य सबीता देवी, सरपंच प्रतिनिधि ललन मंडल,पांडव सिंह, इकबाल,मोंतशिर,इदुल,शैयद, नजरुल, जाकिर,मतिन,सपन सिंह,चौकिदार बबलू पासवान मौजूद थे।

Previous post नंदकिशोर को मिली मनिहारी जदयू की कमान
Next post पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लगातार तीसरे दिन भी मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना ज़ारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial