एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता को लेकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि NGO के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे भोजन में कथित तौर पर कीड़े मिलने और दुर्गंध आने की शिकायत सामने आई है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में चिंता है।मामले को लेकर बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी बारसोई को लिखित आवेदन सौंपकर MDM की गुणवत्ता में सुधार, मामले की जांच एवं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी की गई है।वहीं, बलरामपुर के पूर्व प्रत्याशी रोशन अग्रवाल ने भी मामले पर सवाल उठाते हुए NGO प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक के बीच कथित मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने NGO प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि MDM को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आईं और जांच का आश्वासन दिया गया, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।रोशन अग्रवाल ने कहा कि वे मामले को कटिहार जिलाधिकारी के संज्ञान में भी देंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।इधर, SDO एवं BDO बारसोई ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अविलंब जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित दोषियो के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
