11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका )
फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजार के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार और बैनर लगाए जा रहे हैं तथा आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार सोमवार को लगभग 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो करीब 11 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। इसके बाद सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव का समापन भव्य शोभायात्रा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ किया जाएगा।हालांकि, इतने बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों के बीच प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अब तक न तो शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है और न ही विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई सार्वजनिक चर्चा सामने आई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फलका बाजार पहले से ही अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं और 11 हजार कन्याओं की प्रस्तावित कलश यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्था की आवश्यकता होगी। लोगों ने प्रशासन से समय रहते सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
