बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक योजना से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, इसके बावजूद गली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।ग्रामीणों के मुताबिक योजना बोर्ड नहीं रहने के कारण आम लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि निर्माण कार्य किस योजना के तहत कराया जा रहा है, इसकी प्राक्कलित राशि कितनी है, कार्य एजेंसी कौन है और निर्माण कार्य को कब तक पूरा किया जाना है।वहीं, निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रह सके।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं पंचायत प्रशासन से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर योजना की जानकारी सार्वजनिक करने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित कराने की मांग की है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
