August 25, 2026

मनिहारी में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का पांच घंटे चक्का जाम, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना।

Read Time:2 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग पर नवाबगंज सत्संग मंदिर के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया। यह आंदोलन कांग्रेस के संभावित विधानसभा प्रत्याशी प्रोफेसर राम रतन प्रसाद के नेतृत्व में सिमलापाड़ा रोड की बदहाल स्थिति को लेकर आयोजित हुआ। सुबह से शुरू हुआ यह आंदोलन करीब पांच घंटे तक चला, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क मरम्मत और क्षेत्रीय विकास की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार और ग्रामीण कार्य विभाग के जेई सुनील भारती ने आंदोलनकारियों से बातचीत की। एसडीएम ने शीघ्र सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा में सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। स्थानीय जनता ने इस सड़क को क्षेत्र की जीवनरेखा बताते हुए इसके शीघ्र सुधार की मांग दोहराई।

Previous post मनिहारी पुलिस का दो फरार अभियुक्तों पर शिकंजा, एक छेड़खानी मामले में भी गिरफ्तार।
Next post मनरेगा के कार्य पर ग्रामीणों ने असंतोष प्रकट करते हुए निर्माण स्थल पर घंटों नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial