October 28, 2026

जिला विधिक सहायता समिति की बैठक आहूत न्याय शुल्क माफ़ करने का लिया निर्णय ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार, हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार अनिल कुमार राम की अध्यक्षता में जिला विधिक सहायता समिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमे सुश्री निशा कुमारी, मुंसिफ सह सदस्य जिला विधिक सहायता समिति, कटिहार एवं श्री शम्भू प्रसाद, लोक अभियोजक सह सदस्य, जिला विधिक सहायता समिति, कटिहार उपस्थित थे।जिला विधिक सहायता समिति, कटिहार के द्वारा सम्यक विचारोपरांत निम्नलिखित निर्णय लिया गया।आवेदक मनोकी पासवान के द्वारा सब जज- प्रथम के न्यायालय में लंबित मामला 243/2022 में न्याय शुल्क कुल 6300/- माफ़ी हेतु आवेदन दिया गया है। जिसमे समिति द्वारा विचारोपरांत न्याय शुल्क माफ़ करने के निर्णय लिया गया।आवेदिका लीलमुनी हंसदा के द्वारा मुंसिफ न्यायालय, बारसोई में लंबित मामले 22/2023 में न्याय शुल्क कुल 4620/- माफ़ी हेतु आवेदन दिया गया है। जिसमे समिति द्वारा विचारोपरांत न्याय शुल्क माफ़ करने के निर्णय लिया गया।आवेदक मदन खरबार के द्वारा सब जज प्रथम के न्यायालय में लंबित मामले 84/2023 में न्याय शुल्क कुल 27,312 रूपए माफ़ी हेतु आवेदन दिया गया है।जिसमे समिति के द्वारा विचारोपरांत न्याय शुल्क माफ़ करने के निर्णय लिया गया।

Previous post एनडीए भ्रष्टाचार का डस्टबिन बन चुकी है— समरेंद्र कुणाल
Next post सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री से मिले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial