रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से शनिवार की संध्या एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।जिसमे सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कटिहार स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म से घूमते हुए पार्सल, बुकिंग, वेटिंग रूम होते हुए स्टेशन पर खड़ी ट्रेन सहित पूरे रेल परिसर का मुयाना किया गया।आरपीएफ कमांडेंट श्री सिंह ने बताया की रेल में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा लोगों की जान-माल की सुरक्षा के चलते स्टेशन और रेल परिसर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमे असमाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा के प्रति आरपीएफ और रेल पुलिस संयुक्त रूप से पूरी तरह से अलर्ट है। संयुक्त रूप से ट्रेनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। रेल पुलिस विभाग लोगों की जान व माल की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क है। इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के साथ आरपीएफ सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा, रेल डीएसपी कुमार देवेंद्र, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, रेल थाना प्रभारी मो इमरान आलम सहित फ्लैग मार्च में करीब 100 से अधिक आरपीएफ और रेल पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
