August 21, 2026

बारसोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, दी श्रद्धांजलि

Read Time:2 Minute, 51 Second

मो0 सनाउल्ला (बारसोई)

बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।बारसोई प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो० शानावाज ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भावुक होकर कहा कि राजीव गांधी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी हमेशा देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहे और भारत को आधुनिक एवं विकसित बनाने की दिशा में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने राजीव गांधी की हत्या को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया।वहीं बारसोई-बलरामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर मुअज्जम हुसैन ने भी राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को इतिहास कभी भुला नहीं सकता। वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो० शानावाज, कांग्रेस नेता इंजीनियर मो० मुअज्जम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जहरुल इस्लाम, मो० हारून, युवा नेता शाहबाज़ दीदार, कांग्रेस के युवा नेता नूर अख्तर, कांग्रेस के मो० फैज़ान, शारिक नदीम, वार्ड सदस्य मो० महबूब, उप मुखिया एवं कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मो० शहादत हुसैन, चितरंजन पोद्दार, सत्यम ठाकुर, मामून रशीद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post सड़क, बिजली और विकास के मुद्दे पर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम का प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next post महेशपुर में अतिक्रमण हटाने के बाद भी नाली निर्माण नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial