August 28, 2026

बिहार लक्रॉस की टीम आगरा रवाना: बबन झा

Read Time:1 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आगामी 29 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में होने वाले लैक्रॉस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज बिहार टीम रवाना हो गई। उपयुक्त बातों की जानकारी देते हुए संघ के राजीव कुमार सिंह एवं बबन कुमार झा ने बताया कि ओलंपिक गेम में शामिल लैक्रॉस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 12 सदस्य बिहार टीम आगरा के लिए रवाना हो गई है।टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं। सुनील कुमार राय, रवि कुमार ओझा, प्रशांत आनंद, मंगल राय, विकास कुमार राणा, अंकित राज, सोनू कुमार शाह, मयंक कुमार, राहुल कुमार, राणा प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, कुणाल कुमार सिंह, जबकि टीम के कोच रवि कुमार शाह बनाए गए हैं। संगठन के लोगों ने टीम की खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी है।शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से जयप्रकाश शर्मा, दिलीप कुमार शाह ,वीरेंद्र कुमार पासवान, अमित गौरव, राजीव रंजन झा, पंकज पासवान विकास चौधरी, संतोष राय समेत कई खेल प्रेमी शामिल है।

Previous post दंडाधिकारी द्वारा वाहनों की तलाशी ली गई
Next post कांग्रेसी नेता के निधन पर पुर्व सांसद सहित कांग्रेसियों ने दिया श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial