कदवा मे अग्नि पीड़ितों को रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटी राहत सामग्री ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
शनिवार को कदवा प्रखंड के बलिया बेलोन अंतर्गत डांगरी गाँव मे आग लगी में 4 परिवार के घर स्वाहा हो गये। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सह सचिव विवान सरकार को जानकारी मिलते ही पीड़ितों के दुःख बांटने एवं सहायता पहुंचाने राहत सामग्री लेकर पहुँच । उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ जाती है। लोग हुक्का, चिलम या बीड़ी पीकर बिना बुझे ही छोड़ देते हैं, फिर वही चिंगारी भयंकर आग का रूप धारण कर लेती है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, बाल्टी, साबुन, मशहरी, तिरपाल शामिल है। जो प्रारंभिक मदद के रूप मे कारगर होता है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों मे फलका, कुर्सेला आदि जगहों पर भी आगलगी से पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण संस्था द्वारा किया गया। पीड़ित परिवारों में अमल दास, रतन दास, मिथुन दास एवं लक्ष्मी देवी के साथ ग्रामीणों ने संस्था को साधुवाद दिया।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
