November 5, 2026

एसडीपीओ मनोज कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, पटना मुख्यालय में एडीशनल एसपी के रूप में करेंगे योगदान

Read Time:1 Minute, 46 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार को मंगलवार को एक भव्य समारोह के बीच भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और पुलिस पदाधिकारियों ने श्री कुमार के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।बताते चलें कि मनोज कुमार का पदोन्नति उपरांत पटना मुख्यालय में एडीशनल एसपी के रूप में योगदान करने का आदेश मिला है। उनके कुशल नेतृत्व और निष्पक्ष कार्यशैली की प्रशंसा हर वर्ग के लोगों ने की।इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, नवपदस्थापित एसडीपीओ विनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर , अंजनी सिंह,रामबहादुर शर्मा, भाजपा नेता अभय सिंह, समाजसेवी रविंद्र यादव, लोजपा नेता बिनोद सिंह, उपमुख्य पार्षद शुभम कुमार, साजिद, डॉ. साजिद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में सभी ने श्री कुमार के योगदान को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Previous post शिक्षा-रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति जन जागरण की मुहिम चलाएंगे: एनएसयूआई
Next post श्रावण मास में कांवरियों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial