अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत संचालित दो खाद दुकानों का किया जांच ।
By:- मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)
बिहार राज्य में उर्वरक की हो रही कालाबाजारी को लेकर जिरो टोलटेल्स के तहत शुक्रवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार एवं कृषि सहायक निर्देशक सुदामा ठाकुर ने प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बस्तौल एवं प्राणपुर पंचायत में दो दुकानों की जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों द्वारा स्टॉक रजिस्टर एवं पाॅस मशीन नहीं दिखाया गया। दुकानदारों के यहां से किसानों द्वारा खरीदी जा रही खाद को लेकर किसानों से पूछताछ भी किया गया। पूछताछ के दौरान निर्धारित दर से अधिक दामों में बिक्री पर दुकानदार को फटकार लगाई गई। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दुकानदारों द्वारा घोर लापरवाही बरतने की शिकायत दर्ज की गई है। जांच रिपोर्ट को वरीय पदाधिकारी के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बंगाल से आ रहे नकली खाद पर भी सख्त कारवाई की जाएगी।
More Stories
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
मनिहारी में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य झांकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। अम्बेडकर...
अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान...
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार को सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल...
बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण...
