July 25, 2026

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपर समाहर्ता डॉ. विनोद कुमार और उप विकास आयुक्त अमित कुमार के साथ किया। डीएम श्री द्विवेदी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही करना है, ताकि लोगों को समाधान के लिए प्रखंड मुख्यालय और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त जनशिकायतों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। जिन लोगों ने आवेदन नहीं दिया है, वे संबंधित विभाग के काउंटर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटाकोश पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन चखा और गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। साथ ही विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम मनिहारी त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, अंचलाधिकारी निहारिका राय, पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और शिविर के माध्यम से समस्याओं के त्वरित निपटारे की उम्मीद जगी है।

Previous post मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
Next post सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial