सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी चंदन सिंह और रूबी देवी के चार वर्षीय पुत्र ईशू कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के समय ईशू अपनी नानी के घर बाघमारा आया हुआ था। अचानक सांप के काटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता करण मानस अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।इस दौरान करण मानस ने लोगों से सर्पदंश को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सांप काटने पर झाड़-फूंक, ओझा-गुणी या अंधविश्वास के चक्कर में पड़ने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल या ऐसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए, जहां एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि समय पर सही इलाज मिलने से सर्पदंश के अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह दुखद घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी और जागरूकता का संदेश है।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
