October 31, 2026

कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से किया गया रामचन्द्रपुर गांव में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव काली स्थान वार्ड ग्यारह में धूमधाम से बूढ़ी माता की पूजा किया गया । इस अवसर पर गांव में भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली गई । जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई । कलश शोभायात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया । बूढ़ी माता की पूजा के आयोजन से गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया । शुक्रवार के दिनभर बूढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही थी । बूढ़ी माता की पूजा को लेकर पंडित मुकेश कुमार झा ने बताया कि गांव की माताए अपनी पुत्र की उन्नति ,लम्बी उम्र ,सुख सम्रद्धि एवं गांव में शांति ,अमन चैन के लिए मुख्य रूप से बढ़ी माता की पूजा की जाती है । उन्होंने बताया कि इस गांव में करीब बीस वर्षों से लगातार बूढ़ी माता की पूजा अर्चना किया जाता है । इस अवसर पर अध्यक्ष तूफान सिंह , उपाध्यक्ष संतोष सिंह , रामगोविन्द यादव, ओमप्रकाश,शिकेशर,सतन,बादल,सुकित, बिक्की,वकीऊ, सिकन्दर मिथुन,सुरज,सहित कई लोग मौजूद थे ।

Previous post वाहन चेकिंग के दौरान 9.750 लिटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाईक जप्त।
Next post सर्वे कार्य की प्रगति मनिहारी अंचल के 61 राजस्व ग्रामों में सर्वे शुरू, रैयतों से निर्धारित प्रपत्र जमा करने की अपील।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial