मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की सड़क हादसे हुई मौत।
(शंभू कुमार|फलका)
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान रुचि कुमारी के रूप में हुई है। वह संजय शर्मा की पुत्री और पुतुल देवी की बेटी थीं। जानकारी के अनुसार, परीक्षा देकर बस से लौटने के दौरान जैसे ही रुचि बस से उतर रही थीं, उसी समय बस चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल छात्रा को कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।स्थानीय लोग प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
