हथियादियरा गांव में सड़क कटाव की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया।
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित हाजी कलीमुद्दीन उर्फ लेलाह चौक से हथियादियरा गांव को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कटाव की समस्या से जूझ रहा है. लगातार कटाव होने से सड़क कोशी की उपधारा में समाने को तैयार है. जिसको लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर कटाव की मरम्मतिकरण व गार्डवाल सहित कोशी उपधारा से सटे सड़क किनारे पत्थर व जाली लगाकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. मौके पर समाजसेवी मो सद्दाम, सरपंच शेख फकरुद्दीन, नसीम अख्तर सहित ग्रामीणों ने बताया कि यह दो लोकसभा, दो विधानसभा व तीन प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, जिसमें कम से कम 50 हजार आबादी वाले गांव के लोगों का प्रतिदिन आवाजाही होता है. बताया पांच से छह महीने पहले यह सड़क का मरम्मतीकरण हुआ है, बावजूद सड़क किनारे से कटकर कोशी की उपधारा में समाने की कगार पर है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संवेदक पर भी घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि संवेदक द्वारा जैसे तैसे सड़क निर्माण कर चले गया. कम से कम नदी किनारे गार्डवाल व कटाव को रोकने की समुचित व्यवस्था करते हुए सड़क का निर्माण करना चाहिए, ताकि सड़क में हो रहे तेज कटाव को रोका जा सके. आज सड़क कटाव के कारण लोग घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. खासकर रात के अंधेरे में साइड लेने के चक्कर में बड़ी वाहन से लेकर छोटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. अगर कोई वाहन सड़क किनारे से पलटता है तो वह कम से कम 10 फीट खाई में गिर सकता है. जिस कारण बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती है. जिसका जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन व संबंधित विभाग होगा. मौके पर दर्जनों की संख्या में मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरसात आने से पहले सड़क में हों रहे कटाव को रोकने व मरम्मतीकरण की मांग को लेकर सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
