July 20, 2026

वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत।

Read Time:1 Minute, 58 Second

सूरज कुमार सिंह (बरारी)

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दिघरी पंचायत के वार्ड नंबर 2 महादलित टोला की निवासी फेकनी देवी उम्र 67 वर्ष किसी कार्य से दिघरी पेट्रोल पंप के समीप महादलित टोला गई थी। वापस लौटने के क्रम में एनएच 81 दिघरी पेट्रोल पंप के समीप एक टेंपो ने फेकनी देवी को टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर ही गिर गई एवं उसे गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद टेंपो घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को खबर दी घटनास्थल पर प्रशासन पहुंचकर घायल महिला को इलाज हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के क्रम में ही उस महिला की मृत्यु हो गई। वार्ड मेंबर कुमार ऋषि ने बताया कि महिला काफी बुजुर्ग थी एवं किसी कार्य से वीरकेसी महादलित टोला गई थी लौटने के क्रम में टेंपो ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसके कारण महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला का एक पुत्र, पुत्रवधू एवं एक पुत्री है। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड सचिव आलोक कुमार झा मृतक के घर पहुंच कर दाह संस्कार हेतु निजी कोष से कुछ राशि प्रदान किए। महादलित समुदाय के ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रशासन से सरकारी लाभ दिलाने का आग्रह किया है ताकि परिवारजनों को कुछ सहारा मिल सके।

Previous post विधायक ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण ।
Next post एनडीए भ्रष्टाचार का डस्टबिन बन चुकी है— समरेंद्र कुणाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial