एनडीए भ्रष्टाचार का डस्टबिन बन चुकी है— समरेंद्र कुणाल
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के गजिया टोला गांव में राजद के राज्यव्यापी पंचायत स्तरीय अम्बेदकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण गावों के भारी सख्या में महिला पुरुषों ने आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लिया। मौके पर परिचर्चा को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि एनडीए भ्रष्टाचार का डस्टबिन बन चुकी है। उन्होने कहा कि देश के लगभग सभी दलों में भ्रष्टाचार के आरोपी नेता हैं, लेकिन पीछले नौ वर्षो में सत्ता के लिए भाजपा नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ईडी सीबीआई जैसे जॉच एजेंसियों को हथियार बनाकर शिवसेना एनसीपी टीएमसी कांग्रेस लोजपा आदि दलों में जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपियों पर दबाव बना कर अपने साथ जोड़ लिया है। जिन्हें जेल में डालना था उन्हें सत्ता में भागीदार बना दिया। देश में इंडिया और एनडीए के बीच लड़ाई है। एक तरफ भ्रष्टाचार मुक्त इंडिया तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार से डस्टविन बनी एनडीए है। लोगों को दोनों की नियत और नीति समझना आसान हो गया है। कुणाल ने कहा कि नौ सालों में एनडीए 38 दलों का भ्रष्टाचारी कुनबा बन कर बेमिसाल हो गई है। कुणाल ने कहा एनडीए मतलब नेशनल डस्टविन एलाइंस है। महंगाई रोजगार गरीबी कृषि किसान एवं गांव की खुशहाली देश की राजनीतिक मुद्दा अब नहीं है। नौ सालों से पीएम नरेन्द्र मोदी विकास नहीं चुनावी मोड में रहते हैं। परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने किया जबकि संचालन युवा राजद नेता अंकित कुमार सिंह ने किया। अम्बेदकर परिचर्चा का विषय प्रवेश जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव सह परिचर्चा के प्रभारी सह जिला सचिव विनोद सिंह ने बताया कि हसनगंज में शेष तीन पंचायत ढेरुआ, जगरनाथपुर, बलुआ में 25 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने कहा कि हसनगंज प्रखंड में अंबेडकर परिचर्चा का व्यापक प्रभाव पड़ा है।राजद मजबूत हुई है। इस अवसर पर राजद प्रखंड उपाध्यक्ष मो अजीमुद्दीन, भूषण सिंह, नितेश रजक, पप्पू यादव, राजा सिंह निषाद, गोपाल सिंह, रामू यादव, शीतल प्रसाद यादव, जागेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, मो नसीर, पुरन चंद्र साह सहित रामपुर पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
