October 28, 2026

विधायक ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण ।

Read Time:1 Minute, 24 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति की दल ने 18 जुलाई को कस्तूरबा विद्यालय हसवर, ए्वं 19 जूलाई को नीमा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय की निरीक्षण की। कार्यकारी सभापति सह स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम में शामिल रजौली विधायक प्रकाश वीर , मसौढ़ी विधायक रेखा देवी, एवं जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल ने निरीक्षण किया।कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन को साफ सफाई सहित यहां रह रही छात्राओं की विशेष सुरक्षा के निदेश दिये।नीमा आवासीय विद्यालय की निरीक्षण के उपरांत निरीक्षण दल ने संतोष जताया तथा आवश्यक निर्देश दिये। ग्रामीणों ने विद्यालय में ट्रांसफरमर सहित शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मांग की ।विद्यालय प्रांगण में अवांछित तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग की।

Previous post बिजली के शार्ट सर्किट से महिला जली,प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर।
Next post वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial