May 31, 2026

मनिहारी गंगा घाट पर डूबती महिला की बची जान, गोताखोर और समाजसेवी की तत्परता से टली बड़ी घटना।

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के लंच घाट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब गंगा नदी में स्नान के दौरान एक महिला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। लगभग 35 वर्षीय महिला शोभा देवी, पति गणेश पासवान, की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर मुकेश पासवान और जनसुराज के नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।समाजसेवी नीरज मिश्रा ने बताया कि वे घाट पर सेवा कार्य में लगे थे तभी हादसे की सूचना मिली और तुरंत गोताखोर की मदद से महिला को बचा लिया गया। महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया। अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की बहादुरी की सराहना की है।

Previous post जलजमाव एवं कीचड़ युक्त दुर्गंधयुक्त लोगों को होती है परेशानी
Next post मध्य विद्यालय बेनी जलालपुर में समारोह आयोजित कर शिक्षक इनामुल हक को दिया विदाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial