August 28, 2026

वैलिना खेती से किसानों की बढ़ेगी आय लोगों के साथ की वैठक।

Read Time:1 Minute, 56 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के हसनगंज बाजार स्थित शिक्षण संस्थान में औषधीय पौधे वेलिना कल्टीवेशन को लेकर बैठक हुई इसमें किसानों को वेलिना कल्टीवेशन उत्पादन से संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर फंडामेंटल एग्रो साइंस सेंटर के बैनर तले बैठक किया गया। बताया गया कि फंडामेंटल एग्रो साइंस द्वारा औषधीय पौधा वेलिना की खेती की जाएगी इसके लिए किसानों का चयन किया जाएगा चयनित किसानों को पांच पौधा दिया जाएगा वेलेना पौधे से उत्पादित फसल से कई प्रकार के फ्लेवर, परफ्यूम ओषधि आदि बनाए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक है किसानों को फसल उत्पादन के बाद इसे बेचने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा इसके लिए किसानों के सुविधा अनुसार संस्थान व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि जिले के हर पंचायत से चयनित किसानों को पौधा प्रदान किया जाएगा और वे खेती करेंगे। पौधे की आयु 20 साल तक होगी इस दौरान हर साल किसानों का फसल का उत्पादन मिलेगा। मौके पर जोनल कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार बख्शी, जिला कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक कोर्डिनेटर रिजवान अहमद, ब्लॉक सुपरवाइजर कौशल महतो, श्रीलाल उरांव, समिति प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की, मो मोहसीन, मो नूर आलम, राजेश मंडल आदि दर्जनों लोग थे।****

Previous post बिहार में चल रही है हत्यारा सरकार — बबन झा
Next post दस लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial