रेल पुलिस ने किया कोऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आदमी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के नेतृत्व में शनिवार की संध्या रेल पुलिस के साथ एक कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित हुई। जिसमे बड़ी संख्या में स्टेशन पर कार्यरत कुली, सफाईकर्मी, वेंडर के साथ पार्किंग स्थित ऑटो व अन्य चालक आदि शामिल थे। आयोजित बैठक के दौरान आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगो से अपराध नियंत्रण की दिशा में आरपीएफ को सहयोग करने की अपील की गई। स्टेशन पर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के संबंध में तत्काल रेल पुलिस को सूचित करने के लिए बोला गया। जिसके लिए सरकारी नंबर के साथ टोल फ्री नंबर भी पूर्व से जारी है। आरपीएफ कमांडेंट श्री सिंह ने बताया की लोगो को नशा खुरानी, चाइल्ड ट्रैफकिंग,महिला सुरक्षा आदि की दिशा में जागरूकता के लिए आरपीएफ द्वारा रेलमंडल में कई अभियान चलाया जा रहा है। वही इस अवसर पर मौजूद रेल डीएसपी कुमार देवेंद्र ने बताया की रेल छेत्र में आरपीएफ और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से अभियान चल रहा है जिस दौरान संयुक्त रूप से रेल पुलिस द्वारा स्टेशन और ट्रेनों में आवागमन सभी लोगो की गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रखा जा रहा है। इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के साथ आरपीएफ सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा, रेल डीएसपी कुमार देवेंद्र, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, रेल थाना प्रभारी मो इमरान आलम सहित कई सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
