August 18, 2026

अमदाबाद पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेज वितरित

Read Time:1 Minute, 12 Second

अमदाबाद (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत अमदाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को देर शाम टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के तहत फूड पैकेज का वितरण किया गया।नगर जदयू अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने अपनी ओर से दो टीबी मरीजों को फूड पैकेज सौंपा। इस दौरान मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि दवा के साथ संतुलित भोजन से टीबी मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयकुमार, समाजसेवी बंटी सिंह, काउंसलर अमित कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी उपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी के लक्षण, बचाव और नियमित इलाज के महत्व पर भी जानकारी दी।

Previous post खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, डीपीओ ने विद्यालय पहुंचकर की जांच।
Next post पुल बनकर तैयार, लेकिन दोनों ओर मिट्टी नहीं भरने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial