बलरामपुर में 8 करोड़ कि लागत से बनने वाले दो सड़कों का हुआ शिलान्यास ।
बलरामपुर प्रखंड के भीमियाल में लगभग 8 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित दो मुख्यमंत्री सड़कों का शिलान्यास बलरामपुर विधायक महबूब आलम एवं सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया । बिदित हो कि यह सड़क चिलिया बजरंग बली चौक से एकपनिया घाट तक बनेगा जिसकी लंबाई 3750 मीटर है तथा दुसरा सड़क दलौदिघी चौक से नोनियाटोला राजन के घर भाया विजेन्द्र सिंह के घर पोलिया टोला पर जिसकी लंबाई 500 मिटर है । दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिधायक ने जनता के समक्ष क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जानकारी दी तथा और कई अन्य जन उपयोगी योजना आगामी दिनों में लोकार्पण के तैयार है। वही बिधायक ने कहा कि पुरे बलरामपुर बिधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तथा कई योजनाएं आगामी दिनों में बनकर तैयार हो रही है। विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार की संयुक्त प्रयास से बिहार के साथ साथ पुरे भारत का विकास हो रहा है । और बिकस करना ही सभी जनप्रतिनिधियों का पहला लक्ष है । इस अवसर पर शिव कुमार यादव, पूर्व मुखिया जदयू नेता राजेन ठाकुर सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
