October 28, 2026

चिकित्सकों एवं नर्सो के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता – सिविल सर्जन

Read Time:2 Minute, 49 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूरे विश्व में फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। मरीज़ों की सेवा भावना के प्रति चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में चिकित्सकों के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत जीएनएम एवं एएनएम की भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण होती है। इनके सार्थक प्रयास से ही अस्पतालों में उपलब्ध मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत नर्स किसी भी व्यक्ति के उपचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को सार्थक करती हैं। इसी उद्देश्य से कटिहार जिले के कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष की प्रभारी एएनएम पिंकी कुमारी को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। एएनएम पिंकी कुमारी को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सम्मानित किए गए।इस दौरान सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर या प्रसव कक्ष में जब कोई मरीज या अभिभावक उम्मीद की किरण के साथ इलाज कराने के लिए आता है तो नर्सिंग सेवा से जुड़ी नर्सो को भी उनके उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि आपलोगों का पहला फर्ज होता है कि अपनी सेवा से मरीजों या उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लायी जाए। ताकि सरकारी सेवा या अस्पताल के प्रति लोगों के मन में विश्वास बढ़े और सरकारी संस्थानों में अधिक से अधिक लोग आयें। इस दौरान डीपीएम भगवान प्रसाद वर्मा, डीसीक्यूए डॉ किसलय कुमार, एमओआईसी डॉ अमित आर्या, बीएचएम मुकेश कुमार सिंह, केयर इंडिया के डीटीएल प्रदीप बेहरा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post छाँव फ़ाउंडेशन के द्वारा फ़्री फ़ुटपाथ लाइब्रेरी का किया लोकार्पण ।
Next post महापौर ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial