November 5, 2026

नदी में डूबने से गोपाल नुनिया की मौत, परिजनों ने प्रसाशन से मुआवजा की मांग

Read Time:2 Minute, 29 Second

(मनोरंजन साहा| बारसोई)

कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत भीमयाल पंचायत के बनकोटा गांव निवासी गोपाल नुनिया, पिता स्वर्गीय किसन लाल नुनिया की आज नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों रो रो कर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी अनुसार गोपाल नुनिया अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पांच बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों के अनुसार परिवार भूमिहीन और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। गोपाल की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।इसी को लेकर मृतक के बड़े भाई ने अंचलाधिकारी के नाम एक आवेदन देकर उचित सरकारी मुआवजे की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि गोपाल नुनिया परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, इसलिए उनके निधन के बाद उनके आश्रित बच्चों और परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।परिजनों ने यह भी मांग की है कि क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण नदी और बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा उचित सुरक्षा एवं बचाव की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके और बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।अब पीड़ित परिवार की नजर प्रशासन पर है कि उन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजा और आवश्यक सहायता मिले । इस संबंध के राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम करवाने बारसोई भेजा गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत मुआवजा दिलवाने को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Previous post घर की छत पर सोलर लगाएं, बिना बिजली के घर चमकाएं , सरकार के 78 हज़ार सब्सिडी का उठाएं लाभ।
Next post सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा मनिहारी जीआरपी थाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial