बलरामपुर में पार्क निर्माण की मांग को लेकर पर्यावरण मंत्री से मिलीं विधायक संगीता देवी
डेस्क (बारसोई)
बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पर्यावरण एवं हरियाली से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक ने विशेष रूप से बलरामपुर एवं बारसोई क्षेत्र में पार्क निर्माण की मांग मंत्री के समक्ष रखी।विधायक संगीता देवी ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पार्कों का निर्माण महत्वपूर्ण है। उन्होंने बलरामपुर क्षेत्र में पार्क निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और आम लोगों को स्वास्थ्यवर्धक एवं सुखद वातावरण मिल सकेगा।विधायक ने कहा कि पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए ऐसे स्थान विकसित किए जाने चाहिए, जहां वे कुछ समय प्रकृति के बीच बिता सकें। इससे क्षेत्र के जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा।वहीं, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने विधायक संगीता देवी की मांगों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
