CWG 2022 में संकेत ने देश की झोली में डाला पहला मेडल, ‘वेटलिफ्टिंग’ में किया कमाल
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में 19 साल के युवा संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गर्व के क्षण दिए हैं। संकेत कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं।बढ़ते वजन के कारण उनका खेलना मुश्किल लग रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पहले उन्होंने खुद के वजन को मात दी है और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की झोली में पहला मेडल डाला है।
संकेत महज 13 साल के थे, जब उन्होंने वेटलिफ्टिंग का खेल खेलना शुरू कर दिया था। संकेत 2024 के पेरिस ओलिंपिक में भी भारत के लिए मैडल जीतना चाहते हैं। बता दें, संकेत खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। पिछले साल उन्हें एनआईएस पटियाला में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था ।
संकेत के इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
