स्मैक की विक्री पर रोक लगाने को लेकर नपं मुख्य पार्षद प्रत्याशी सीमा यादव ने डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन
बारसोई नगर पंचायत में स्मैक यानी (प्रचलित नाम फुटुस) के बिक्री पर रोक लगाने को लेकर भाकपा माले नेत्री सह भावी मुख्य पार्षद प्रत्याशी सीमा यादव ने कटिहार जिलाधिकारी उदयन मिश्रा एवं एसपी जितेंद्र कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। दिए गए आवेदन में स्थानीय लोगों के संलिप्त लोगों की पहचान नामजद करते हुए प्रशासन से मांग किया है कि इस अवैध नशे की सामग्री को अविलंब बंद करवाया जाए । इस नशे के सेवन से नगर पंचायत क्षेत्र के युवा पीढ़ी पिछले एक से डेढ़ वर्षो में गर्त में जा चुके हैं। कई युवाओं की मृत्यु तक हो चुकी है। इस संबंध में माले नेत्री ने कहा कि वर्षों से यह धंधा फल-फूल रहा है और युवाओं को इस दलदल में जाने से रोकने हेतु प्रशासन को अविलंब इस धंधे पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए। हालांकि बता दें कि पिछले दिनों एक महिला तस्कर को 12 पुरिया स्मैक के साथ बारसोई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था । वही महिला नेत्री ने आगे कहा कि वरीय पदाधिकारीयों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके आवेदन पर प्रशासन अविलंब कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर विशाल यादव, मिथुन कुमार यादव, उषा देवी मौजूद थे ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
