सालमारी में पंचायत राज्य मंत्री ने एनडीए प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के समर्थन में किया सभा
सालमारी से जयदेव यादव की रिपोर्ट
सालमारी में विधान परिषद चुनाव को ले कर एनडीए के प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के समर्थन में बिहार सरकार के पंचायत राज्य मंत्री सम्राट चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की यह सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देने का काम किया है. गांव की सरकार ग्राम पंचायत के विकास के लिये काम किया है. सब का साथ, सब का विकास, सब को साथ ले कर काम करने में विश्वास रखता है. इस मौके पर एनडीए के प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा की यह जीत आप सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की जीत होगी. पंचायत राज मंत्री ने उपस्थित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को उन के कार्य क्षेत्र को बढाने वार्ड सदस्यों का मानदेय बढाने सहित कई लोकलुभावन बातें कहीं. मौके पर सांसद डा दुलाल चन्द्र गोस्वामी, प्राणपूर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, बरारी विधायक विजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रेशमी सिंह आदि ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अपार समर्थन दे कर जिताने की अपील की है. इस मौके पर अमित अग्रवाल अक्षय सिंह एकबाल हुसैन, रंजीत दास, लखी पासवान, मुकेश पोद्दार, अमीत अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल आदित्य अग्रवाल दीपक अग्रवाल संजय गुप्ता आशुतोष मुखर्जी मसलेउदीन अशोक सरावगी चमक लाल सिंह मो मंजर अली मुन्ना इंजीनियर अरूण सिंह, इन्द्रजीत सिंह, धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, बिपीन बिहारी, मनोज मंडल आदि सहित सेकडों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
