काला पट्टी लगा कर कार्यों को निष्पादित कर रहे न्यायालय कर्मी ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी और संघ के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिलो के न्यायमंडल मे कर्मचारीयों के द्वारा सरकार के कर्मचारियों के प्रति नाकारात्मक रवैया के विरोध में 01 से 04 फरवरी तक काली पट्टी लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस संबध में प्रांतीय संगठन सचिव अविनाश कुमार ने बताया की माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित शेट्टी कमीशन के अनुसार सेवा सुविधा और प्रोन्नति साथ माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार स्नातक वेतनमान लागू करने के बाबजूद बिहार सरकार अपने आंखों पर पट्टी लगाए बैठी है।जिससे कर्मचारी को काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। वही कटिहार न्यायमंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की न्यायालय कर्मचारियों की वर्षो से वेतन संबंधी और प्रोन्नति का मामला सरकार के समक्ष लंबित है जिसपर कोई कार्यवाही न होने पर राज्य संघ के निर्देशानुसार कटिहार न्यायमंडल के सभी कर्मी भी काली पट्टी लगाकर विरोध कर रहे हैं। संघ के जिला मंत्री अमितेश कुमार ने बताया की सरकार द्वारा हम कर्मचारियों की मांग पूरी न करने के कारण सुबे के सभी कर्मचारियों मे रोष की भावना उत्पन्न हो गई है । अगर फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो विरोध का और भी कड़ा स्वरूप उठाया जायेगा। इसी कर्म में संघ द्वारा अपनी मांगों का ज्ञापन जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी को भी दी गई।वही बुधवार को जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के द्वारा संघ के 2023 के नए कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर संघ के सभी पदाधिकारीगण और सेकरो की संख्या में न्यायालय कर्मी मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
