August 27, 2026

आजमनगर के देवगाॅव में विकसित भारत रथ का किया स्वागत

Read Time:2 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्राणपुर विधानसभा के आजमनगर मंडल के देवगाॅव पंचायत में विकसित भारत रथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सह प्राणपुर की विधायक निशा सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश की महामंत्री मीना झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना झा, प्रदेश मंत्री सीमा झा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, मोर्चा की महामंत्री पूनम सिंह, उपाध्यक्ष नीलू शाह, आजमनगर की मंडल अध्यक्ष सीता देवी उपस्थित रही। पंचायत अंतर्गत गौरीपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाईव प्रसारण कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल शामिल होकर लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लोगों को उसका लाभ दिलाया गया।कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहन प्रचार-प्रसार एवं इन योजनाओं के शतप्रतिशत परिपूर्णता प्राप्त करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को रथ के माध्यम से पूरे देश हर जिले के लोगों को केंद्र सरकार की योजना की जानकारी एवं जागरूकता अभियान चला कर लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।भाजपा सरकार द्वारा बहुत ही जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ हर तबके के लोग उठा रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार शर्मा, मुखिया उदुल, भाजपा नेता राजेश सिंह, उत्तम साह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण गण मौजूद रहे।

Previous post विधान पार्षद ने मनिहारी के वृंदावन में फुटबॉल मैच का किया उद्घाटन
Next post बरारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial