July 20, 2026

बिजली के शार्ट सर्किट से महिला जली,प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर।

Read Time:57 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड स्थित फतेह नगर पंचायत के वार्ड नं. 12 ओलीपुर की रहने वाली नजमा खातून कि अपने घर में पढ़ने के क्रम में बिजली के शार्ट सर्किट से उसके दुपट्टा में लगी आग से झुलस गई। आनन-फानन में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। एसडीएच के उपाधीक्षक डॉ ब्रजेश नंदन ने बताया कि महिला 60% जल गई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता नजमा खातून की शादी बंगाल में हुई है। झुलसने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।

Previous post शराब विक्रेता को 20 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
Next post विधायक ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial