June 16, 2026

आरपीएफ ने यात्री का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 35 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट एवं सीपीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों के सामान चोरी में संलिप्त एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 18,000) तथा 2,430 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का नामअभय कुमार यादव है। जिसे आरपीएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में रेल पुलिस ने रेल थाना में उस पकड़े गए युवक के विरुद्ध कांड संख्या 35/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पकड़े गये आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन परिसर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Previous post कुर्सेला में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया
Next post कटिहार में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई :हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब किया बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial