June 19, 2026

मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा किनारे छापेमारी में 402 लीटर शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार अहले सुबह शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में एलटीएफ प्रभारी विजय सिंह, पीएसआई अमित कुमार एवं गश्ती प्रभारी सब इंस्पेक्टर आशिष कुमार ने दलबल के साथ सिंगल टोला स्थित पीर मजार के पीछे गंगा किनारे छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि नाव के माध्यम से आधे दर्जन की संख्या में शराब तस्कर गंगा किनारे शराब की बोरियां उतार रहे थे। पुलिस को देखते ही तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान इंदिरा नगर निवासी महेश महतो पिता राजकुमार महतो के रूप में की गई। हालांकि उसके अन्य सहयोगी अंधेरे और नदी किनारे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 402 लीटर बताई गई है, जिसमें 66 लीटर विदेशी शराब एवं 336 लीटर देशी शराब शामिल है। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। कांड संख्या 38/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Previous post किराना दुकान की आड़ में चल रहे नौशादर गोली के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
Next post प्राथमिक विद्यालय पिण्डा़ कुरेठा के प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन करते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial