August 31, 2026

कटिहार में युवा कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, सामाजिक न्याय सम्मेलन में दिखा जोश

Read Time:1 Minute, 7 Second

कटिहार जीआरपी चौक स्टेशन के पास युवा कांग्रेस बिहार प्रभारी मोहम्मद शाहिद, राष्ट्रीय सचिव जिसान अहमद और पूर्व विधायक पूनम पासवान का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झंडा, पटाखा और फूल मालाओं से नेताओं का अभिनंदन किया। मौके पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तैलचित्र भी भेंट की गई। सौरभ कुमार ने कहा कि कांग्रेस का माहौल बिहार में बदला है और भाजपा की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। सम्मेलन में कई प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम राय,माधव पांडेय सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

Previous post वार्ड नंबर 44 के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर उषा देवी अग्रवाल
Next post सेमापुर स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग तूल पकड़ता जा रहा है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial