अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों मे अपराध नियंत्रण को ले बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बिहार – झारखंड के बीच नदी मार्ग की लम्बी सीमा एवं दुर्गम दीयरा होने का लाभ क्षेत्र मे सक्रिय अपराधी तत्व उठा ले जाते हैं। इसी आलोक मे (झारखंड) साहिबगंज स्थित एसडीपीओ मुख्यालय में बिहार की सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में भाग लेने गये मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों ओर की पुलिस के परस्पर सहयोग के सहारे अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति पर चर्चा हुई।दोनों क्षेत्रों की सीमा पर अपराध रोकने के लिए सहयोग करने, एक दुसरे क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दोनों ही क्षेत्रों में कानून की गिरफ्त से बचने की नियत से पनाह ले रखे अपराधियों को पकड़ने में परस्पर सहयोग की सहमति बनी।दीयरा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधी गिरोहों को दीयरा में ही घेरकर पकड़ने की रणनीति बनायी गयी।दोनों राज्यों के बीच नदी मार्ग से होनेवाली शराब तस्करी सहित अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की विशेष रणनीति तैयार की गयु।इस बैठक मे मनिहरी एसडीपीओ मनोज कुमार, थानध्यक्ष रामविलास सिंह शामिल थे।जबकि साहिबगंज के एसडीपीओ, सर्किल इन्सपेक्टर, मुफ्फसिल व सहायक थानध्यक्ष शामिल थे।
More Stories
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
