विधायक ने निकाय चुनाव में मतदाता सूची में जोड़ने के सम्बन्ध चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा
Read Time:1 Minute, 49 Second
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर— गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विषय- निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में छूटे हुये मतदताओं के नाम, मतदाता सूची में जोड़ने के सम्बन्ध में। चुनाव आयुक्त, नगर निकाय चुनाव उ0प्र0 को एक पत्र प्रेषित किया ।पत्र में विधायक ने कहा कि, अवगत कराना है कि, गोविन्द नगर विधानसभा के अन्तर्गत, गुंजन बिहार बर्रा-6 के हजारों की संख्या के साथ-साथ कानपुर नगर के कई क्षेत्रों के लोग वोट देने से वंचित रह जाते हैं और अभी भी बहुत ही बड़ी संख्या में लोग हैं जिनके नाम मतादाता सूची में जुड़ने हैं। जिसके लिये पुनरीक्षण हेतु, एक अतिरिक्त अभियान शुरू किया जाये और जो मतदाता वोट देने से वंचित है।विधायक ने बताया कि, चूँकि सभी के नाम जुड़ने से बूथों की संख्या बढ़ती है और ऐसे में बी.एल.ओ. के लिये यह एक सर दर्द जैसा काम होता है जिसको वह अनदेखा करने का प्रयास करते हैं। जिससे बचते हुये मतदाताओं का अधिकार हमे उनको देना चाहिये चाहे बूथों की संख्या बढ़ जाये। विधायक ने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं के अधिकार को उन्हे देते हुये, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और बूथों के विस्तार से समायोजन करने की कृपा करें।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
