July 20, 2026

आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी।

Read Time:1 Minute, 21 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के तत्वाधान में अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार के आठवें दिन भी जारी रही। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल को लेकर बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर होने वाले नियमित टीका करण कार्य ठप रहा है। वही दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कहा कि जब तक हमारी मांगों को राज्य सरकार के द्धारा पूरा नहीं किया जायेगा तब तक के लिए अनिश्चितकालीन तक हड़ताल जारी रहेगी। आशा भारती देवी प्रतिभा देवी नीलू देवी किरण देवी बीवी तबस्सुम सरिता देवी आदि आशाओं ने कहा की राज्य सरकार आशा के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है।जब तक मांग पूरा नही होगा तब तक के लिए हड़ताल जारी रहेगा।

Previous post कानून को हाथ में लेनेवाले बख्से नहीं जाएंगे — डीएसपी
Next post जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में मां बेटा हुआ बुरी तरह जख्मी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial