नंदकिशोर को मिली मनिहारी जदयू की कमान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जदयू के प्रदेश मुख्यालय स्थापना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने मनिहारी जदयू प्रखंड अध्यक्ष की कमान ग्रासरूट कार्यकर्ता नंदकिशोर यादव को सौंपी। विगत कई दिनों से मनिहारी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर प्रखंड से प्रदेश तक चल रही अटकलों पर विराम लगा। प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर यादव के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन शंभू कुमार सुमन को बधाई दी है। बधाई देने वालो में पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय,देवेन्द्र शर्मा, बलराम पोद्दार, पंचानंद पोद्दार,बासकी यादव, कुंदन पासवान, संजय मंडल, लियाकत अली,रुपक गुहा, राजेश रजक, पशुपति यादव, पिंटू यादव शामिल हैं।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
