मुख्यालय प्रांगण में धान अधिप्राप्ति को लेकर आवश्यक बैठक।
By:- मो० आरीफ (प्राणपुर)
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम बहादुर महतो एवं बीसीओ जयशंकर प्रसाद ने सभी किसान सलाहकार एवं सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ आवश्यक बैठक किया। उक्त बैठक में कृषि समन्वयक नवीन कुमार, किसान सलाहकार मनोज कुमार, खुर्शीद आलम, मोहम्मद अयूब, फारुख आदि एवं सभी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे। उक्त बैठक में पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। कई पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि एक एक सीसी करीब चार सौ तैंतीस क्विंटल धान की अधिप्राप्ति निर्धारित की गई है। जो लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। मात्र धरहन पैक्स द्वारा धान की खरीदारी की गई है। शेष पैक्स द्वारा धान की खरीदारी नहीं करने का कारण बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उसना चावल का अधिकृत मिलर नहीं है। जिस कारण पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति बाधित है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
